राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि नीलगिरी पार्क राजनांदगांव में आलीखुटा थाना तुमड़ीबोड़ निवासी जितेन्द्र साहू के कब्जे से 683 नग केन बियर महाराष्ट्र राज्य निर्मित, 69 नग बोतल, 64 नग अद्धी, 27 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए के महाराष्ट्र राज्य निर्मित कुल मात्रा 403.735 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह एवं आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सिन्हा, आर्यन ठाकुर शामिल थे।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। इस बार मामला लोकल या सस्ती शराब का नहीं, बल्कि रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग से लेकर बडवाइजऱ जैसी महंगी और प्रीमियम ब्रांड की बोतलों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की।
जिस स्थान से शराब जब्त की गई, वहां से सैकड़ों की संख्या में प्रीमियम ब्रांडेड शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।
इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…
रायपुर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…
भोपाल राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…