राजनांदगांव,नेशनल हाईवे में चिचोला के महाराजपुर के पास रॉन्ग साइड में चल रहे ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 यात्रियों को चोटें आई है। जिनमें 4 को छुरिया तो 2 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। मरीजों की हालत सामान्य है।

घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। चिचोला पुलिस ने बताया​ कि यात्री बस रायपुर से महाराष्ट्र के सोलापुर जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस महाराजपुर के पास पहुंची थी, तभी उसे विपरीत दिशा से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के चलते यात्री घबरा गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *