तुमड़ीबोड़, संत कबीर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धौराभाठा में 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मड़ई मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला में बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट व लजीज व्यंजन बनाया। विशेष कर छत्तीसगढ़ी व्यंजन अरसा, ठेठरी ,खुरमी और चाइनीस व्यंजन जैसे मोमोस ,चाउमिन, चाइनीस पकोड़ा जिसे ग्रामवासियों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया और बड़े ही चाव के साथ खाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

बच्चों के मड़ई व राउत नाचा के साथ पूरे शाला क्षेत्र का भ्रमण आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मीनाक्षी देशलहरे, हेमन दास साहू, फुलेश्वरी साहू, तानिया साहू, राजाराम देशलहरे, सावित्री साहू, नरेंद्र साहू मचानपार, मन्ना लाल साहू, मनसुखदास साहू व समिति के सभी मेंबर शामिल हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *