हरदी, पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरंगी राजनांदगांव के चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने धामनसरा में किसानों को गैर-रासायनिक कीट नियंत्रण विधियों पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में छात्रों ने निमास्त्र और ब्रह्मास्त्र बनाने की विधि का प्रदर्शन किया, जो जैविक कीटनाशक के रूप में उपयोग किए जा सकते हैं। कार्यक्त्रस्म के तहत डॉ. विनम्रता जैन (अधिष्ठाता), डॉ. शिवाजी लिमजे (ग्रामीण कृषि अनुभव कार्यक्रम प्रभारी), डॉ. मनोज चन्द्राकर (कीट विज्ञान विभाग), और डॉ. नितिन कुमार तूरे (पौध रोग विज्ञान विभाग) के मार्गदर्शन में छात्रों के समूह क्रमांक 6 द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने किसानों को नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र तैयार करने की प्रक्रिया, सामग्री का अनुपात और जैविक खेती में इनकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने और जैविक विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *