भोपाल : बुधवार, जुलाई 5, 2023
भारतीय सेना, सुदर्शन चक्र कोर, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा आपातकालीन राहत बल) और एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन राहत बल) की टुकड़ियों ने बड़े तालाब (खानूगाँव के पास) पर बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव की गतिविधियों का पूर्व अभ्यास किया।
प्रदेश में बाढ़ राहत कार्य से जुड़े इंजीनियर रेजीमेंट टॉस्क फोर्स, सेना के कमाण्डरों ने पूर्व अभ्यास में सक्रियता से भाग लिया। अभ्यास के दौरान आर्मी एविएशन विंग के हेलीकॉप्टर भी शामिल रहे। बाढ़ पीड़ितों को समय पर बचाव और राहत देने की अनेक गतिविधियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
बाढ़ राहत और बचाव के अभ्यास में योजना की तैयारी, नागरिक प्रशासन के साथ सम्पर्क आदि के संबंध में जानकारी दी गई। बाढ़ राहत कार्यों के समय उपयोग किये जाने वाले विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। आपदा प्रबंध संस्थान के कार्यों की जानकारी भी दी गई। सेना, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।
चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…
कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…