राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र बालक-बालिका 20 दिसम्बर तक महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रदेश के वीर और साहसी बालक-बालिकाओं को उनके साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, जैसे कि जीवन बचाने या शारीरिक क्षति से बचाने के कार्य। पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पात्रता के लिए बालक-बालिका की उम्र घटना के समय 18 वर्ष से कम होनी चाहिए और घटना 1 जनवरी 2025 से 15 दिसम्बर 2025 के बीच घटित होनी चाहिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *