राजनांदगांव. रामाधीन मार्ग स्थित महेश्वरी भवन में आयोजित इंडियन सिल्क हाट की प्रदर्शनी को स्थानीय ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है। संचालिका तारा ने बताया कि 14 से 24 नवबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प और हैंडलूम वस्त्रों की आकर्षक रेंज प्रदर्शित की गई है। यहां पर कोलकाता की सिल्क साड़ियां, उत्तर प्रदेश की लखनवी चिकन व कॉटन सलवार, कर्नाटक की पोचमपल्ली साड़ियां, बनारसी सिल्क, राजस्थानी मोजड़ी और गुजरात की सिल्क साड़ियां ग्राहकों को लुभा रही हैं।
यहाँ पर डिजाइनर लेदर जैकेट, जूट बैग, कलकत्ता के विभिन्न हैंडलूम सामान और घरेलू उपयोग के कई आकर्षक सामान भी उपलब्ध हैं। ठंडी के मौसम में उपयुक्त वस्त्रों के साथ-साथ उचित मूल्य पर खरीदारी की सुविधा दी जा रही है। प्रदर्शनी में डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक सुबह 11 से रात 9 बजे तक इस प्रदर्शनी का लाभ उठा सकते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
