नर्मदा,ग्राम नर्मदा निवासी अविनाश मिश्रा पिता कमलेश मिश्रा का प्रवेश पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हुआ है। वे प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 में सम्मिलित हुए थे, जिसमें वे 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। अविनाश शहरी क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर गंडई का सामान्य वर्ग का छात्र है़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उसका नाम प्रतीक्षा सूची में प्रथम स्थान पर था।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय से एक नव प्रवेशी छात्र का टीसी लेने के बाद हुए रिक्त सीट पर अविनाश मिश्रा का 20 नवंबर को प्रवेश हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर गंडई के प्राचार्य बलराम सिंह ठाकुर, आचार्य रमेश वर्मा, अशोक कांवरे, सुनिल, ममता पटेल, किरण दीदी, अर्पणा मिश्रा, सुभाष जैन, कालू राम जंघेल, पुलेन्द्र जंघेल ने इसकी सराहना की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *