राजनांदगांव, संस्कारधानी तीरंदाजी संघ विगत 15 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में निशुल्क तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण देते आ रही है। तीरंदाजी कोच राहुल साहू ने ग्राम पंचायत जंगलपुर सहित आसपास के दस गांव के रहने वाले विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए शास. हायर सेकंडरी स्कूल जंगलपुर में तीरंदाजी खेल का अभ्यास शुरू किया।

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में हायर सेकंडरी स्कूल जंगलपुर की विद्यार्थी कुमकुम पिता राधेलाल साहू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ। जिसमें उन्होंने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी कोच राहुल साहू ने बताया कि राष्ट्रीय तीरंदाजी क्रीड़ा प्रतियोगिता बनारस में होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *