उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा: 80 किलो से ज्यादा वजन वाले यात्रियों पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

उज्जैन

मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। सेवा शुरू होते ही यह चर्चा में आ गई है क्योंकि इसे संचालित करने वाली एविएशन कंपनी ने यात्रियों के वजन के अनुसार अतिरिक्त शुल्क देने का नियम लागू किया है।

कंपनी के अनुसार 80 किलो तक के यात्रियों को टिकट शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा, जबकि 80 से 100 किलो तक वजन वाले यात्रियों को प्रति किलो 150 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। वहीं 100 किलो से अधिक वजन वाले यात्रियों को दो सीटों का किराया देना होगा।

गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पहली उड़ान को मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री सिलावट और विधायकगण इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचे, जहां साधु-संतों को भी हवाई सैर कराई गई। अब यह सेवा आम यात्रियों के लिए भी शुरू हो चुकी है।

इंदौर से उज्जैन तक किराया 5,000 और इंदौर से ओंकारेश्वर तक 6,500 रुपये किराया देय होगा। हेलिपैड पर हर यात्री का वजन अनिवार्य होगा। कंपनी की वेबसाइटों www.flyola.in, https://air.irctc.co.in/flyola और https://transbharat.in/ पर यात्रियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

कंपनी ने यात्रियों के साथ ले जाने वाले सामान पर भी सीमा तय की है। प्रत्येक यात्री को अधिकतम 4 किलो सामान ले जाने की अनुमति होगी। अतिरिक्त सामान के लिए कंपनी ने कोई स्पष्ट नीति नहीं बताई है।

हालांकि यह सेवा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है लेकिन इसका किराया सामान्य यात्रियों की पहुंच से बाहर है। इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर रूट की एक दिन की यात्रा का अनुमानित खर्च प्रति व्यक्ति 17,000 तक होगा। दो या अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए यह राशि और भी अधिक हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि यह सेवा मुख्य रूप से अमीर तबके के यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

4 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

8 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

10 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

10 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

13 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव - राजस्व मंत्री टंक…

13 minutes ago