गौरेला पेंड्रा मरवाही, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बिचौलियों-कोंचियों द्वारा अवैध रूप से धान लाकर उपार्जन केंद्रों में खपाए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निगरानी रखा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो व्यक्तियों के घर से 200 बोरी धान (80 क्विंटल) जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान ग्राम बचरवार पेण्ड्रा में राम कुमार राठौर के घर गर्मी के सीजन का मिक्स किस्म का एवं वेंकट नगर मध्यप्रदेश से लाकर घर में रखे जाने के कारण 100 बोरी धान (40 क्विंटल) और ग्राम बचरवार पेण्ड्रा के ही बलभद्र राठौर के घर में गर्मी के सीजन का मिक्स किस्म का एवं बिचौलिये से लाकर घर में रखे जाने पर 100 बोरी धान (40 क्विंटल) जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *