अम्बिकापुर : कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

गणना पत्रक फॉर्म जमा कर डिजिटाइजेशन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक द्वारा आज जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालों, दरिमा तथा मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत आमगांव एवं बिसरपानी का भ्रमण किया।
कलेक्टर ने ग्रामों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर गणना पत्रक फॉर्म के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा गांवों में मुनादी एवं जागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में प्राप्त फॉर्मों को तहसील एवं जनपद कार्यालयों में अपलोड कराया जाए, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। ग्राम स्तर पर चौपाल का आयोजन कर कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाए और अधिक से अधिक लोगों को फॉर्म भरने हेतु प्रेरित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए तथा कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने पटवारी, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सभी मैदानी अमले को समन्वय पूर्वक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीतापुर एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर, संबंधित तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’

CG : सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’

28 गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान’ रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

38 seconds ago
CG : नितिन नवीन से मिले CM साय …

CG : नितिन नवीन से मिले CM साय …

रायपुर। CM साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात…

5 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

CG : सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

पेंशन के 80 आवेदन मौके पर स्वीकृत, दिव्यांग हितग्राही को मिली बैटरी चलित ट्राई सायकिल…

6 minutes ago
मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर

मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर

मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर मदरसों में बच्चों की स्वच्छता…

14 minutes ago
ट्विशा दहेज हत्या केस में CBI की एंट्री तेज, आज समर्थ की कस्टडी लेकर WhatsApp-Call रिकॉर्ड खंगालेगी टीम

ट्विशा दहेज हत्या केस में CBI की एंट्री तेज, आज समर्थ की कस्टडी लेकर WhatsApp-Call रिकॉर्ड खंगालेगी टीम

भोपाल  ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने केस दर्ज…

22 minutes ago