राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी से किसान हो रहे आर्थिक रूप से मजबूत

– किसान बिरेस धान विक्रय राशि से पुराने घर का कराएंगे नये तरीके से रिनोवेशन
– किसान तुंगन ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में किसानों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्धता पर जताई प्रसन्नता
राजनांदगांव। प्रत्येक किसानों की उम्मीद और उनकी उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रहा है। राज्य शासन किसानों के वास्तविक उपज को कृषक उन्नति योजना एवं समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं पर जिले के किसानों में बहुत खुशी है।


राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुर में धान विक्रय करने आए ग्राम लखोली के किसान बिरेस सिन्हा ने बताया कि वे 120 क्विंटल धान बेचने आए है। उनके पास ग्राम जंगलेसर, कन्हारपुरी और खुटेरी में लगभग 20 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें वे धान की उपज ले रहे है। उन्होंने शासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी करने पर उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रहा है और राशि भी शीघ्र खाते में मिल रही है। जिससे वे अपनी खेती किसानी बढ़ाने और घर की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वे धान विक्रय की प्राप्त राशि से अपने पुराने घर को नये तरीके से रिनोवेशन करवाएंगे। उन्होंने बताया कि दोहरी फसल लेने के लिए वे पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से उन्होंने खेतों में अण्डरग्राउण्ड पाईप लाईन बिछवाया है। इस वर्ष रबी मौसम में मसूर की बुवाई की है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रखी गई है।

धान उपार्जन केन्द्र में पेयजल, छांव जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। किसान बिरेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरा के किसान तुंगन लाल साहू ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में 50.80 क्विंटल धान बेचने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य से किसानों की उपज खरीदने से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर है। किसान अपनी जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए राशि का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल तरीके से ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने  की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई, खाते में राशि अंतरण किया जा रहा है। इसके साथ ही धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *