CG : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल 50.31 लाख रुपए से ग्राम पंचायत खैरबार में गौरवपथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया …

अम्बिकापुर । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से सरगुजा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरबार में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 50.31 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबे गौरवपथ सह नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण भूमि पूजन समारोह में मंत्री राजेश अग्रवाल ने निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाजनक आवागमन, आर्थिक समृद्धि और समग्र विकास सुनिश्चित करने वाली एक प्रमुख योजना है। गौरवपथ और नाली निर्माण से ग्रामीण इलाकों की सड़कें मजबूत होंगी, जिससे वर्षा के मौसम में आवागमन सुगम होगा। मंत्री ने कहा कि ये प्रयास मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी हैं और उनके मार्गदर्शन में सरगुजा में कई सड़क निर्माण और विकास कार्य हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में अब तक कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो चुका है, जिनमें ग्राम गौरवपथ योजना के तहत सीमेंट कांक्रीट सड़कों का निर्माण प्रमुख है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित है और मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा निरूपा सिंह, सदस्य जिला पंचायत दिव्या सिंह सिसोदिया, सदस्य जनपद पंचायत अम्बिकापुर अनामिका पैकरा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित…

2 minutes ago
CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह…

12 minutes ago
CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…

15 minutes ago
दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

भिलाई. महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया।…

15 minutes ago
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों का अब…

20 minutes ago
MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा

MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले चार दिन तक बारिश…

21 minutes ago