गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने शासकीय हाई स्कूल चुकतीपानी का निरीक्षण कर बच्चों की दर्ज संख्या, उपस्थिति एवं शिक्षकों की पदस्थापना आदि का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 10वीं में प्रोजेक्टर के माध्यम से डिस्प्ले बोर्ड में संस्कृत विषय की पढ़ाई कर रहे बच्चों से मिले और विषय से संबंधित सवाल-जवाब किए। कलेक्टर ने कहा कि संस्कृत विषय स्कोरिंग विषय है, इसमें अच्छा अंक ला सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जितना ज्यादा मेहनत करेंगे, उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव भी साझा किया। कलेक्टर-एसपी ने शिक्षकों की बैठक लेकर बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा करने, कमजोर बच्चों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अतिरिक्त क्लास लेने, परीक्षा की तैयारी के लिए ब्लूप्रिंट आधार बनाते हुए शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…