
– विधानसभा अध्यक्ष बापूटोला में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बापूटोला वार्ड नंबर 1 राजनांदगांव में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत गौ संरक्षण के लिए रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौ संरक्षण के लिए मवेशियों के गले एवं सींग में रेडियम पट्टी लगाई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा गौ संरक्षण अभियान के तहत गौ संरक्षण के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा नये गौशाला खोलना, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम, वृक्षारोपण तथा गौ संरक्षण के लिए घुमंतु मवेशियों के गले और सींग में रेडियम बेल्ट एवं पट्टी लगाई जा रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जनप्रतिनिधिगण, संगठन के पदाधिकारीगण सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…
उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…
बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज एमसीबी/ स्वच्छ भारत…
ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह…