राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं प्रगति लाने के लिए जिला अधिकारियों, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवास चौपाल कराने तथा सभी हितग्राहियों, राजमिस्त्रियों और वेंडरो को बुलाकर उन्मुखीकरण एवं आवास को जल्द प्रारंभ कराकर समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के जिला अधिकारी, जिला पंचायत के अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सर्व-संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम…
भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की…
रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…
नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…