राजनांदगांव, बजरंगपुर नवागांव के मिनी ​स्टेडियम में 30 नवंबर को विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन किया गया है। नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि खेल व युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें 10 विभिन्न खेलों में राजनांदगांव विकासखंड की महिलाएं अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस दौरान एथलेटिक्स के अंतर्गत 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वेट लिफ्ट और रस्साकसी स्पर्धा होगी। महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दो आयु वर्ग 9 से 18 और 18 से 35 वर्ष तक प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है। आयोजकों ने समस्त खिलाड़ियों को हिस्सा लेने तथा खेल प्रेमियों लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ​प्र​ि​तभागियों को प्रोत्सा​ि​हत करने आने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *