डोंगरगांव, विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

इसके बाद शिक्षक छात्र-छात्राओं ने संविधान की मूल प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, संविधान सभा की स्थापना और प्रारूप समिति की योगदान को छात्र-छात्राओं को समझाया। कार्यक्रम क​ा समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *