Rajnandgaon : आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बना…

राजनांदगांव, शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है. हर वार्ड में कुत्तों के झुंड लोगों को दौड़ाने और हमला करने की घटनाएँ बढ़ रही हैं, खासकर रात के समय खतरा और भी ज्यादा रहता है. कुत्तों के काटने के अधिकतर मामले छोटे बच्चों में सामने आ रहे हैं. स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है. नगर निगम द्वारा हर साल लाखों रुपये खर्च कर बधियाकरण अभियान चलाने के बावजूद कुत्तों की संख्या में कमी नहीं आ रही, जिससे शहरवासियों की समस्याएं बढ़ गई हैं.

बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने दोबारा बड़े पैमाने पर बधियाकरण अभियान शुरू किया है. जुलाई से अब तक निगम की टीम ने करीब 800 कुत्तों का बधियाकरण किया है, जबकि नैन फाउंडेशन सर्विसेस को 1000 और कुत्तों के बधियाकरण का नया कार्यादेश जारी किया गया है. फिलहाल कुछ चुनिंदा वार्डों में कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण किया जा रहा है, जबकि बसंतपुर, गंजलाईन, मोतीपुर रामनगर, बल्देवबाग, गोलबाजार और लखोली जैसे क्षेत्रों में कुत्तों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है. नगर निगम का दावा है कि अभियान तेज होने से शहर में कुत्तों से होने वाली घटनाओं में कमी आएगी.

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

8 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

9 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

9 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

9 hours ago