CG : विशेष लेख : कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर

धमतरी,

 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर

 धमतरी शहर इन दिनों नई पहचान गढ़ रहा है—कलात्मकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक जीवंतता से भरी एक आकर्षक नगरी। जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम द्वारा पिछले महीने प्रारंभ किया गया अभिनव कार्यक्रम ‘चमकारी – अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाए’ अब शहर की सूरत बदलने लगा है। इस अभियान ने धमतरी के युवाओं, कलाकारों और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिसके परिणाम आज शहर की हर गली–मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं।

 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
   कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था; बल्कि नागरिकों में स्वच्छ वातावरण, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना था। प्रतिभागियों ने दीवार चित्रकला, पोस्टर, स्केच, पेंटिंग और सामाजिक संदेशों से भरी कलात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कर शहर को रंगों से सराबोर कर दिया। इस पहल ने न केवल कलाकारों को मंच दिया बल्कि शहर को भी नई पहचान दिलाई।

 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
   आज धमतरी के सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों और मुख्य चौक–चौराहों की बाहरी दीवारें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, देवी–देवताओं, पशु-पक्षियों,जनजातीय विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती चित्रकारी से सजी हुई हैं। इन कलाकृतियों ने न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाई है, बल्कि नागरिकों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। जहाँ पहले कूड़ा-कचरा फेंक दिया जाता था, अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। दीवारें अब कला की अभिव्यक्ति बन चुकी हैं—और शहर स्वच्छता का उदाहरण।

 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
   इस पूरे अभियान की सफलता में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं को लगातार प्रोत्साहित करते हुए कला के माध्यम से शहर को संवारने की अपील की है। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे और अधिक युवा इस पहल से जुड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम केवल सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं, बल्कि धमतरी की आत्मा को नए रंगों से सजाने का प्रयास बन गया है।

 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
   सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन धमतरी की प्राकृतिक धरोहरों—गंगरेल डेम, झरनों, घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों—को ईको-पर्यटन और साहसिक गतिविधियों (एडवेंचर टूरिज्म) के केंद्र के रूप में विकसित  किया गया और इस दिशा में भी और गंभीरता से कार्य कर रहा है। इससे न केवल धमतरी पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा , बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे ।

 कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
   धमतरी आज एक ऐसा शहर बन रहा है जहाँ कला, स्वच्छता और प्रकृति—तीनों का अद्भुत समन्वय देखने मिलता है। यहाँ की दीवारें बोलती हैं, रास्ते मुस्कुराते हैं और लोग गर्व से कहते हैं—
“यह हमारा धमतरी है—सुंदर, स्वच्छ और सांस्कृतिक शहर।”
  जो भी यहाँ आता है, शहर के रंग और रचनात्मकता उसे अपनी ओर खींच लेते हैं। धमतरी अब सिर्फ देखने की जगह नहीं, महसूस करने की जगह बन चुका है।

kgnews

Recent Posts

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…

6 minutes ago
CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…

10 minutes ago
CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…

15 minutes ago
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन 28वें एओएमएसआई…

18 minutes ago
केतन हत्याकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MP की डेंटिस्ट सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

केतन हत्याकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली MP की डेंटिस्ट सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

भोपाल पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) का मजाक उड़ाने को…

29 minutes ago
CG : 3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन …

CG : 3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन …

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने…

30 minutes ago