राजनांदगांव : किसान बिश्राम दास ने मेहनत का उचित दाम मिलने पर जाहिर की प्रसन्नता

– किसान बिश्राम ने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा में बेचा 52 क्विंटल धान
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में प्रसन्नता है। ग्राम नया ढाबा के किसान श्री बिश्राम दास साहू ने अपने निजी वाहन पर धान बिक्री करने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घर बैठे टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप्प के माध्यम से टोकन कटाकर 52 क्विंटल धान बिक्री के लिए लाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके मेहनत का उचित दाम मिल रहा है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र ढाबा में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन में धान की तौलाई तेज गति से की जा रही है, जो बहुत ही सुविधाजनक है।


किसान श्री बिश्राम दास ने कहा कि खेती-किसानी का कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास 2.5 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान कृषि कार्य में आधुनिक एवं तकनीकी पद्धति को अपना रहे हैं और किसानों का खेती-किसानी की ओर रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान बिक्री की राशि से वे खेती-किसानी के लिए पर्याप्ता मात्रा में खाद-बीज एवं दवा में उपयोग किया है। जिससे धान की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। दूसरे राज्यों के किसानों के अपेक्षा यहां के किसान बहुत खुश है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा समर्थन मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहे दिल से शुक्रिया कहा।

kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

51 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago