बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़े गये तो अब दोगुना जुर्माना, पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

भोपाल
 अगर आप दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते या चारपहिया वाहन ड्राइव करते समय सीट बेल्‍ट नहीं लगाते तो संभल जाए। प्रदेश भर में यातायात पुलिस शुक्रवार सात जुलाई यानी आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। बगैर हेलमेट या सीट बेल्‍ट के पकड़े जाने की सूरत में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी 07 सितंबर तक चलेगा।

इस संदर्भ में पीटीआरआइ के एडीजी जी जनार्दन ने भोपाल व इंदौर के पुलिस आयुक्‍त समेत सभी जिलों के एसपी को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 07 जुलाई से 07सितंबर तक विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्‍चित करें, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही एडीजी जर्नादन ने यह निर्देश भी दिए हैं कि वाहन चालकों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्‍ट धारण करने के संदर्भ में सभी स्‍कूल-कालेजों में, मोहल्‍ले-कस्‍बों में एवं सार्वजनिक स्‍थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। एडीजी ने इस संदर्भ में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से अभियान को लेकर साप्‍ताहिक रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

यातायात पुलिस यह अभियान मप्र हाइकोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू करने जा रही है। एडीजी जर्नादन द्वारा समस्‍त जिलों के पुलिस मुखिया को भेजे पत्र में मप्र हाइकोर्ट जबलपुर में दायर एक याचिका की सुनवाई का हवाला दिया है, जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्‍ट पहनना अनिवार्य किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

51 minutes ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

2 hours ago