CG : वाटरशेड महोत्सवः- जल संचयन पर रील बनाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता

जशपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

रायपुर,

जशपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन
जशपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित इस महोत्सव के तहत जशपुर जिले में परियोजना स्तर पर श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार रील विजेताओं को 50-50 हजार रुपये तथा 100 फोटोग्राफी विजेताओं को 1-1 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चार विजेता रीलों में से तीन रीलें जल संचयन से संबंधित परियोजना क्षेत्र में निर्मित संरचनाओं पर आधारित होंगी, जबकि एक रील बागवानी एवं कृषि वानिकी गतिविधियों पर आधारित होगी। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

       प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड की रील या शीर्षक सहित फोटो तैयार कर सकते हैं, जिसमें जल संचयन संरचनाओं-जैसे चेकडेम, स्टापडेम, नाला बंधान, डबरी, सामुदायिक तालाब, ढीले बोल्डर से बने गेबियन ढांचे आदि-को प्रदर्शित करना होगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत विकसित बागवानी, पौधरोपण अथवा कृषि गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है। अपनी सामग्री सामाजिक माध्यमों पर पोस्ट करते समय प्रतिभागियों के लिए निर्धारित हैशटैग डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई.वाटरशेडमहोत्सव.2025 का उपयोग अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सामाजिक माध्यम पोस्ट का लिंक भी महोत्सव पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके पश्चात सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण ई-मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक, प्रतिभागियों को अपने पोस्ट की रीच, दृश्य, सहभागिता, पसंद एवं टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर जमा करना होगा। विभागीय वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
अपलोड करना होगा सामग्री-

        प्रतिभागी को 30-60 सेकंड की रील अथवा शीर्षक सहित फोटो तैयार कर सामाजिक माध्यम पर पोस्ट करना होगा। सामग्री में जल संरक्षण से जुड़ी संरचनाएँ तथा डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई 1.0 एवं डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत विकसित कृषि एवं बागवानी गतिविधियाँ शामिल होनी चाहिए। इसके बाद प्रतिभागी को निर्धारित हैशटैग के साथ सामग्री पोस्ट कर उसका लिंक महोत्सव पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रतिभागी को पुष्टिकरण ई-मेल प्राप्त होगा।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

11 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

11 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

11 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

11 hours ago