मुख्यमंत्री चौहान 8 जुलाई को राघोगढ़ में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे

विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन करेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जुलाई को गुना जिले के राघोगढ़ में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान 134 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन और हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित करेंगे। सम्मेलन आईटीआई परिसर राघोगढ़ में दोपहर 12.40 बजे से होगा।

मुख्यमंत्री चौहान लाड़ली बहनों को संबोधित कर उनसे संवाद करेंगे। गुना जिले में 2 लाख 21 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान पीएम स्व-निधि, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी आदि योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री 126 करोड़ 72 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 7 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सांसद, विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि और लाड़ली बहनें उपस्थित रहेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

13 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

18 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

23 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

48 minutes ago
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

भोपाल  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्‍वपूर्ण निर्देश जारी…

58 minutes ago