राजनांदगांव, राजा भानपुरी स्थित कबीर आश्रम में 26 से 28 दिसंबर तक त्रिदिवसीय दिव्य कबीर सत्संग समारोह श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन स्व. उपराम साहेब की स्मृति को समर्पित है। सत्संग प्रेमियों और संत-भक्तों के लिए यह कार्यक्रम आध्यात्मिक ज्ञान, सदविचार और आत्मिक शांति प्राप्त करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम 26, 27 व 28 दिसंबर को कबीर आश्रम राजा भानपुरी राजनांदगांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मुख्य प्रवक्ता सदगुरु प्रभाकर साहेब कबीर आश्रम चेतनधाम कोटा राजस्थान और सहयोगी प्रवक्ता संत सुबोध साहेब कबीर आश्रम चेतनधाम कोटा, संत गुरुबोध साहेब कबीर आश्रम चेतनधाम कोटा, भूषण साहेब कबीर आश्रम खैरागढ़ पिपरिया होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेवाराम साहू, खेमचंद साहू, रेमनदास, राजेन्द्रदास, जीवनदास, डॉ. लेखदास, संजय कुमार, भुवनदास, डिलेश्वर साहू, दुखदास, विजय कुमार, देवेश्वर, नितिन साहू, गिरधारी, दिनेश, भारत साहू उपस्थित रहेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *