सीईओ जिला पंचायत ने प्राणपुर सेक्टर पंचायतो की ली समीक्षा बैठक

चन्देरी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत चन्देरी के प्राणपुर सेक्टर की 12 पंचायतो की समीक्षा आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतो के विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति में कम पाये जाने पर  ग्राम पंचायत मुरादपुर, बडेरा, बारी, नानकपुर, सिंहपुरचाल्दा, टोडा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पंचायत अमझरा के सचिव रतनसिंह यादव एवं खॉनपुर के सहायक सचिव बलराम प्रजापति के द्वारा 90 स्वीकृत आवास में से 81 आवास पूर्ण करने पर प्रशंसा व्यक्त की गई। उन्‍होंने 14 जुलाई 2023 को समस्त ग्राम पंचायतो में स्वच्छता दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये गये। समस्त ग्राम पंचायतो को 07 दिवस के भीतर शतप्रतिशत पंचायत भवनो में विद्युत कनेक्शन लिये जाएं । सेक्टर बैठक के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो के साथ ग्राम मुरादपुर में मैं पहुंची जहां हितग्राहियों की समस्या सुनने के लिए जिला पंचायत सीईओ कुर्सियों पर नहीं बल्कि हितग्राहियों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्या सुनी गई इस दौरान सम्मेलन कर समय-सीमा मे आवास पूर्ण कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पहुंचे किसी भाजपा नेता द्वारा जनपद के किसी व्यक्ति पर पैसे मांगने का आरोप लगाया जिसके बाद भाजपा नेता को बैठक रूम से बाहर भगा दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

बीजापुर। सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

4 minutes ago
उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

1 hour ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

2 hours ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

2 hours ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

2 hours ago