गरियाबंद। उदंती-सीता नदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं।
शेड्यूल-1 श्रेणी में शामिल इस दुर्लभ जीव की तस्करी की सूचना वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन तक पहुंची थी, जिसके आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, कमीशन के बताए गए प्वाइंट पर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर इलाके में घेराबंदी कर तस्करी के प्रयास में लगे दोनों आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 9 किलो वजनी और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया। जिसके बाद वन विभाग ने पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। परीक्षण के बाद प्रशासन उसे जंगल सफारी के सुपुर्द करने की तैयारी में है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोपाल (42 वर्ष) जाति हरिजन, ग्राम सिमलीगोदरा (ओडिशा) मनोज (30 वर्ष) जाति हरिजन, ग्राम मलकीगुड़ा (ओडिशा)
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…