अब इंदौर में भी खुलेगा ट्रांसजेंडर क्लीनिक, कलेक्टर इलैयाराजा टी ने दिए निर्देश

इंदौर

कर्नाटक की तर्ज पर अब इंदौर (Indore) में भी ट्रांसजेंडर क्लीनिक खुलेगा, ताकि किसी भी ट्रांसजेंडर को लिंग परिवर्तित कराने में समस्या ना हो. यही नहीं इंदौर जिले में शॉर्ट स्टे होम की भी सुविधा जल्द शुरू की जाएगी. यह निर्देश शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने जिला ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की कार्यशाला के दौरान दिए. उन्होंने ट्रांसजेंडर नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने की भी बात कही.

साथ ही कलेक्टर ने कहा कि ट्रांसजेंडर के हितों की रक्षा के लिए देश में एक्ट लागू कर दिया गया है. जिला प्रशासन को इस एक्ट का पालन करना है. दरअसल, इस एक्ट के तहत ही इंदौर जिले में शुक्रवार को पहली कार्यशाला का आयोजन किया गया. इंदौर जिला ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष विद्या राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहीं.

ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की ये मांग
कार्यशाला का उद्देश्य सभी शासकीय विभागों को एक के प्रावधानों की जानकारी देना था, ताकि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ ट्रांसजेंडर्स  को उनके अधिकार देने की दिशा में काम करें. छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष विद्या राजपूत ने कार्यशाला के दौरान ट्रांसजेंडर्स के लिए एक्ट के तहत किए गए प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने ट्रांसजेंडर्स के लिए सभी शासकीय कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अलग से शौचालय की मांग की.  साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ट्रांसजेंडर्स को भी योजना का लाभ मिले, इसे लेकर अपनी बात रखी.

कलेक्टर ने विभाग को दिए  निर्देश
बैठक में पारंपरिक किन्नरों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनका कोई  भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ. कलेक्टर  इलैयाराजा टी ने ट्रांसजेंडर्स की सभी समस्याओं को सुनने के बाद सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए. कलेक्टर के अनुसार इंदौर में ट्रांसजेंडर क्लीनिक खोलने के प्रयास किए जाएंगे. साथ ही ऐसे बच्चे जिन्हें परिवार एक्सेप्ट नहीं करता, उनके लिए शॉर्ट स्टे होम की सुविधा पर भी विचार किया जाएगा.

ट्रांसजेंडर विद्या राजपूत के अनुसार, इंदौर जिला प्रशासन के साथ हुई पहली बैठक सकारात्मक रही. उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हमारी सभी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है.  कलेक्टर ने सरकारी भवन के नए निर्माण में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से यूरिनल की सुविधा रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ट्रांसजेंडर्स के लिए कलेक्टर कार्यालय में भी एक यूरिनल बनाने के निर्देश दिया.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

3 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

3 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago