अवर्गीकृत

मूंग दाल से तैयार करें स्वादिष्ट पकौड़े

मूंग दाल के पकौड़े हेल्दी और हल्के भी होते हैं, इसलिए इन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई खुशी से खा लेता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और सिर्फ कुछ बेसिक सामग्री में यह झटपट तैयार हो जाते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको मूंग दाल के पकौड़ों की आसान रेसिपी, जिसे एक बार बनाने के बाद आप बार-बार ट्राई करना चाहेंगे।

मूंग दाल मंगोड़े बनाने का सामान:

मूंग दाल – 1 कप (धोकर 2–3 घंटे भिगोई हुई)

हरी मिर्च – 2 बारीक कटी

अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस की हुई)

हरा धनिया – 2 टेबलस्पून

जीरा – 1/2 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून

नमक

तेल – तलने के लिए

मंगोड़े बनाने की विधि:

अगर आप मंगौड़े बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सर में मोटा-सा पीस लें। दाल का पेस्ट बहुत चिकना नहीं होना चाहिए ताकि पकौड़े कुरकुरे बनें। अब दाल के पेस्ट में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। चाहे तो इसमें कटी प्याज़ भी डाल सकते हैं, इससे पकौड़े और टेस्टी बनते हैं।

कढ़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें। तेल मध्यम आंच पर अच्छी तरह गरम होना चाहिए ताकि पकौड़े कम तेल सोखें। आखिर में अब मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ या चम्मच से तेल में डालें।

पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। तलते समय आंच मध्यम रखें ताकि अंदर से भी अच्छे पक जाएं। तैयार पकौड़े और मंगोड़ों को पेपर टॉवल पर निकालकर हरी चटनी, इमली चटनी या गर्मागर्म चाय के साथ परोसें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े हर किसी का दिल जीत लेंगे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

लोरमी/मुंगेली. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से गायब रहना…

18 minutes ago
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में…

24 minutes ago
चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

ग्वालियर  देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चंबल घड़ियाल सेंचुरी में चल रहे बड़े…

27 minutes ago
CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

1 hour ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

1 hour ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

1 hour ago