बिलासपुर । जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंचायत के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है, जबकि अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांठ की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मनबोध यादव बुधवार की रात करीब 8 बजे अपने स्कूटी से घर से घूमने के लिए निकले थे।
जो रातभर घर वापस न आने पर गुरुवार सुबह परिजनों को शंका हुई और खोजबीन शुरू की गई। तभी तलाश के दौरान परिजनों को गांव से लगे मुर्गा फार्म हाउस के पास, जहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए जुटते हैं, खून से सने हाल में पड़े मिले। शव के करीब जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से घातक हमलाकर पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया है।
जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर राज्यपाल रमेन…
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…
डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…
थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित…