दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा अंतर्गत विकासखण्ड धमधा में 02 निर्माण कार्यों के लिए 12.60 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। उक्त निर्माण कार्यों में प्रभारी मंत्री विजय शर्मा द्वारा तथा अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित क्रमशः 2.60 लाख तथा 10 लाख रूपए के कार्य 1-1 शामिल है।

प्रभारी मंत्री शर्मा तथा विधायक कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विख धमधा के ग्राम पंचायत खपरी (गि) में सीसी रोड निर्माण हेतु 2 लाख 60 हजार तथा ग्राम पंचायत सेमरिया (गि) में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *