अंबिकापुर। अंबिकापुर में खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव पुराने बस स्टैंड के पास मिला। मंगलवार को वह पुराने बस स्टैंड इलाके में देखा गया था। आशंका है कि वह भीख मांगकर गुजारा करता था और उसके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे।
मंगलवार शाम लोगों ने उसे खुले में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई। बता दें कि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर इन चार संभाग के दो से तीन पॉकेट में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है, जिनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं। मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गई हैं।
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (डीएलएमसी) की बैठक…
पांच दिवसीय प्रशिक्षण से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेमेतरा । भारत सरकार…
बिलासपुर । जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम सैदा निवासी प्रगतिशील किसान अक्षय कुमार सूर्यवंशी…
जनदर्शन में 75 आवेदन प्राप्त हुए बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के…
बिलासपुर, । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक ने कार्यालय में…
बिलासपुर । शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए…