छत्तीसगढ़

CG : अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

रायगढ़। बीते 10-11 दिसंबर की देर रात जूटमिल थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की जब थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने ओडिशा से रायगढ़ की ओर आ रहे डाला बॉडी ट्रक को छातामुड़ा चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरे इंजन और कत्थई रंग की बॉडी वाले ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे के विभिन्न पार्ट्स सहित अवैध कबाड़ लोड कर रायगढ़ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छातामुड़ा चौक पर सघन वाहन जांच करते हुए रात करीब 2 बजे मुखबिर के बताए हुलिए से मेल खाता ट्रक क्रमांक CG 08 L 3947 ओडिशा की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम दिलीप कुमार यादव, निवासी मिल्की सिकरिया थाना जहानाबाद, बिहार बताया।

गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में बड़े पैमाने पर लोहे के पार्ट्स और कबाड़ भरा मिला। कबाड़ के संबंध में पूछे जाने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। अवैध परिवहन और चोरी के माल की आशंका के चलते पुलिस ने ट्रक को धर्मकांटा ले जाकर तौल कराया, जिसमें वाहन और कबाड़ का कुल वजन 34,980 किलोग्राम पाया गया। वाहन का वजन 9,450 किलोग्राम तथा कबाड़ का कुल वजन 25,530 किलोग्राम दर्ज हुआ। बरामद कबाड़ और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। प्रकरण में ट्रक चालक दिलीप कुमार यादव के विरुद्ध थाना जूटमिल में इस्तगासा क्रमांक 03/25 दर्ज कर धारा 35(क)(ड) BNSS तथा 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के साथ प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक सुरेंद्र कुमार बंशी और धनेश्वर भगत की सक्रिय भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

37 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

42 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

47 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

47 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

52 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

1 hour ago