छत्तीसगढ़

CG : पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के अवसर पर  प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण सतत विकास, पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऊर्जा का विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और कुशल उपयोग न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने का भी प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर योजना स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे बिजली व्यय में कमी के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ऊर्जा बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं, ऊर्जा-सक्षम उपकरणों का अधिकाधिक उपयोग करें और छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को हरित, स्वच्छ और विकसित राज्य बनाने में सक्रिय योगदान दें।

kgnews

Recent Posts

CG : घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, हत्या की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

CG : घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, हत्या की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों…

19 minutes ago
CG : 8 जुआरी बगीचा से गिरफ्तार, भखारा पुलिस ने मारी रेड…

CG : 8 जुआरी बगीचा से गिरफ्तार, भखारा पुलिस ने मारी रेड…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत…

26 minutes ago
CG : स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, कार जब्त…

CG : स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, कार जब्त…

बिलासपुर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने…

33 minutes ago
CG : दो कार्यालय सहायकों का प्रशासनिक ट्रांसफर…

CG : दो कार्यालय सहायकों का प्रशासनिक ट्रांसफर…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी…

49 minutes ago
CG : शिक्षिका सुसाइड केस, प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने साथ छोड़ा था, गिरफ्तार…

CG : शिक्षिका सुसाइड केस, प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने साथ छोड़ा था, गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। एक महिला शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में…

57 minutes ago
CG : ढाई बजे दिल्ली रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : ढाई बजे दिल्ली रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. इससे पहले वह आज…

1 hour ago