छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बच्चों को बिना तैयारी देनी पड़ेगी छमाही परीक्षा, पालकों ने आक्रोश जताया…

राजनांदगांव , शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले टाइम टेबल जारी किया और बिना तैयारी किए प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों की छमाही परीक्षा शुरू कर दी। बच्चों को पहले दिन बिना तैयारी छमाही की पहली परीक्षा देनी पड़ी। छमाही परीक्षा के लिए बच्चों को पढ़ाने समय नहीं मिलने के कारण पालकों ने आक्रोश जताया। शिक्षा विभाग से 10 दिसंबर को 13 दिसंबर से छमाही परीक्षा लेने टाइम टेबल और आदेश जारी किया गया। स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों तक सूचना 11 तक पहुंची और 13 दिसंबर से छमाही परीक्षा शुरू हो गई।

प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर कार्य में लगाई गई थी। इस कारण छमाही परीक्षा शीतकालीन अवकाश के बाद जनवरी में लेने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बहुत से शिक्षकों की एसआईआर कार्य से वापसी होने के कारण आनन-फानन में टाइम टेबल जारी कर 13 दिसंबर से परीक्षा शुरू कर दी गई। पालकों का कहना है उन्हें बच्चों से 11 दिसंबर को सूचना मिली कि 13 दिसंबर से उनकी छमाही परीक्षा शुरू होगी। पहले जनवरी में छमाही परीक्षा होने की जानकारी मिलने के कारण बच्चे और पालक तैयारी में नहीं थे।

नतीजों में इसका असर पड़ेगा जिले में 779 प्राइमरी और 349 मिडिल स्कूल है। इसमें 200 स्कूलों को राज्य स्तर से डी ग्रेड मिला है। इसमें सुधार लाने का दावा किया गया था। लेकिन अब अचानक टाइम टेबल जारी कर अधूरी तैयारी के बीच प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चों की छमाही परीक्षा शुरू कर दी गई। ऐसे में नतीजों पर असर पड़ेगा जबकि शिक्षा का स्तर सुधारने शिक्षा विभाग द्वारा कई तरह के प्रयास करने का दावा किया जा रहा है। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल का कहना है शैक्षणिक कैलेंडर को ध्यान में रख वर्तमान में 9वीं से 12वीं की छमाही परीक्षा जारी है। इधर एसआईआर से बहुत से शिक्षकों की वापसी होने के कारण प्राइमरी, मिडिल की परीक्षा लेने 10 दिसंबर को टाइम टेबल और आदेश जारी किया गया। छमाही की तैयारी कराने के लिए स्कूलों में नियमित क्लासेस लग रही थी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, अब 1 वर्षीय पीजी पर अटका भविष्य…

राजनांदगांव : 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, अब 1 वर्षीय पीजी पर अटका भविष्य…

राजनांदगांव , नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा कर चुके विद्यार्थियों…

1 minute ago
राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव| शहर के विभिन्न चौराहों और सड़क किनारे यातायात पुलिस की बैरिकेडिंग, कोन और अन्य…

5 minutes ago
राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द विकासखंड डोंगरगढ़ में विद्यालय प्रबंधन व विकास…

7 minutes ago
CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव , शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने इस वर्ष 10 हजार…

11 minutes ago
CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

कोरबा। वन मंडल कोरबा ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला…

11 minutes ago