सेरंगदाग बॉक्साइट माइंस में श्रमिक शोषण: कानूनों की खुलेआम धज्जियां, लगे गंभीर आरोप

बलरामपुर रामानुजगंज

बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत सेरंगदाग बॉक्साइट माइंस में श्रमिकों के साथ गंभीर अनियमितताओं और शोषण का मामला सामने आया है। खदान का संचालन कर रही बालाजी मार्बल एण्ड टाइल्स कंपनी पर श्रम कानूनों के खुलेआम उल्लंघन के आरोप लगे हैं। इस संबंध में खदान में कार्यरत श्रमिकों एवं सुपरवाइजरों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

श्रमिकों ने शिकायत में बताया कि खदान में 22 अक्टूबर 2024 से 150 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, लेकिन अब तक किसी भी श्रमिक का ए-फॉर्म में पंजीकरण नहीं किया गया है, जो कि श्रम कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। इसके साथ ही श्रमिकों को अस्थायी रूप से नियुक्त कर लंबे समय से काम लिया जा रहा है, परंतु उन्हें स्थायित्व नहीं दिया जा रहा।

शिकायत के अनुसार, श्रमिकों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप मजदूरी नहीं दी जा रही है। साथ ही किसी भी श्रमिक को पीएफ, ईएसआई अथवा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। खदान में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। स्थानीय श्रमिकों को हटाकर बाहरी लोगों को नियुक्त किया जा रहा है, ताकि कंपनी अपनी शर्तों पर काम करा सके।

जांच और कार्रवाई की मांग
श्रमिकों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, सभी श्रमिकों का ए-फॉर्म में पंजीकरण, न्यायोचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषी कंपनी प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Admin

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

6 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

7 hours ago