भोपाल
बीफार्मा और फार्मेसी संबंधित अन्य कोर्स के छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान मिले, इसके लिए उन्हें अस्पताल या फार्मा उद्योग में इंटर्नशिप करनी होगा। मप्र स्टेट फार्मेसी काउंसिल जल्द ही इसका मसौदा फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया और एआइसीटीई को देगी। इससे उन्हें रोजगार मिलने में आसानी होगी।
अभी तक डीफार्मा कोर्स में तीन माह इंटर्नशिप की अनिवार्यता है। इसके बाद ही फार्मेसी काउंसिल द्वारा पंजीयन किया जाता है। इसके अलावा फार्मा इंडस्ट्री छात्रों का ज्ञान अद्यतन करने में भी सहयोग देगी। वह फार्मा छात्रों को रोजगार के साथ प्रशिक्षण दिलवाने में सहयोग करेगी। पिछले कुछ वर्षों में दवा निर्माता कंपनियां तकनीकें और मशीनरी बदल चुकी हैं। ऐसे में छात्रों को इनका अनुभव मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
पहली बार फार्मेसी कोर्स के सुधार का कार्य
अभी तक मप्र स्टेट फार्मेसी काउंसिल सिर्फ रजिस्ट्रेशन करती थी। वह पहली बार शिक्षा के सुधार का प्रयास करेगी। इसके संबंध में काउंसिल ने औद्योगिक, शिक्षा और कम्युनिटी व मेडिसिन की तीन तरह की कमेटियां बनाई हैं। उद्योगों से जुड़ी कमेटी में फार्मा क्षेत्र के उद्योगपति, लैब संचालकों सहित नौ लोगों को शामिल किया गया है। यह कमेटी पर 10 अगस्त तक काउंसिल को अपने सुझाव भेजेगी।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…