0 अधिकांश सब्जियां 100 के पार

राजनांदगांव । ठंड के मौसम में सब्जियों के दाम में काफी कमी रहती है, लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह में भी सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो के पार है, जिससे घर की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। बाजार में सब्जियों की अच्छी आवक बनी हुई है । इसके बावजूद इसके दामों में कमी नहीं आ रही है । आमतौर पर ठंड के दिनों में 40 से 50 रुपये किलो तक बिकने वाली सब्जियां भी 120 रुपये किलो तक बिक रही है। वही ठंड में 10-15 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर भी 50 रुपये किलो में बिक रहा है।
सब्जियों के दाम कम नहीं होने का असर सीधे लोगों की थाली पर पड़ रहा है सप्ताह भर की सब्जियों के लिए ही लगभग 1000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ठंड के मौसम में सब्जियों की भरमार रहती है जिसकी वजह से दाम कम होते हैं लेकिन इस सीजन में सब्जियों के दाम कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं ।

0 आवक बढ़ने से भी दम नहीं घाटे

रविवार को शहर के मुख्य गोल बाजार में सेमी 120 रूपये किलो, ग्‍वार फल्ली 80 रुपये किलो, भिंडी 100 रुपये किलो, लवकी 20 रुपये किलो, मटर 50 रुपये किलो, गाजर 50 रुपये किलो, फूल गोभी 40 रुपये किलो, करेला 80 रुपये किलो, आलु 25 रुपये किलो और लगभग हर सब्जी के लिए आवश्यक प्याज 40 रुपये किलो और टमाटर 50 रुपये किलों रहा।

0 लोकल बाड़ी की सब्जी भी महंगी

शहर में लोकल बड़ी के अलावा बाहर से भी सब्जियों की अच्छी आवाज बनी हुई है। आवक अधिक होने के बाद भी सब्जियों के दामों में कमी नहीं देखी जा रही है । लोकल बड़ी से आने वाली सब्जियां भी काफी महंगी है। सब्जी के थोक विक्रेताओं ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों को देखते हुए लोकल बड़ी से भी रेट बढ़ा हुआ आ रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *