राजनांदगांव, ठा.प्यारेलाल सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल के पास नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमा में महापौर मधुसूदन यादव ने माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य शैंकी बग्गा, डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद संदीप बघेल व प्रियंका कुरंजेकर ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की। महापौर यादव ने कहा कि ठा. प्यारेलाल सिंह का जन्म 21 दिसम्बर 1891 को राजनांदगांव जिले के दैहान ग्राम में हुआ था, इनकी शिक्षा राजनांदगांव तथा रायपुर में हुई। इन्होंने देश हित में अनेक आंदोलनों में महत्वपूर्वण भूमिका निभाई, 1920 में छत्तीसगढ़ में प्रथम मिल मजदूर आंदोलन की अगुवाई की। राजनांदगांव में मिल-मालिकों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई, जिसमें मजदूरों की जीत हुई। वे छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार तथा सहकारिता आंदोलन के प्रणेता थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *