खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने 4 बाबुओं को राहत घोटाले में टर्मिनेट किया

खरगोन
 जिले में सरकारी राहत राशि को निजी लाभ और रिश्तेदारों में बांटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राहत राशि वितरण में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सिद्ध होने पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने चार सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को शासकीय सेवा से टर्मिनेट कर दिया है। वहीं, इस पूरे मामले में शामिल निजी ऑपरेटर के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर भव्या मित्तल की गई कार्रवाई के तहत भीकनगांव तहसील में पदस्थ संतोष मंडलोई, भगवानपुरा तहसील के मनीष चौहान- प्रवीण मंडलोई और खरगोन तहसील ग्रामीण के मनोज कदम को सेवा से बर्खास्त किया है। इसके साथ ही निजी ऑपरेटर श्याम सोलंकी के खिलाफ गोगांवा तहसीलदार को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवार और रिश्तेदार के नाम राशि डिपॉजिट
महालेखाकार मध्य प्रदेश, ग्वालियर के ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इन कर्मचारियों ने आरबीसी के तहत राहत राशि वितरण में लाखों रुपये की गंभीर अनियमितताएं की हैं। जांच में सामने आया कि भीकनगांव तहसील के संतोष मंडलोई ने अपने बेटे, पत्नी, एक ठेकेदार और ठेकेदार के बेटे के खातों में राहत राशि ट्रांसफर कर दी। इसी तरह भगवानपुरा तहसील के मनीष चौहान ने खुद, पत्नी, पिता और बहन के खातों में सरकारी राशि डलवाई।

प्राइवेट ऑपरेटर की मदद से किया घोटाला
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार प्रवीण मंडलोई और मनोज कदम ने निजी ऑपरेटर श्याम सोलंकी के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की राहत राशि अपात्र व्यक्तियों के खातों में डलवाई। यह पूरा खेल सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर किया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 14 के तहत अनुशासनात्मक जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चारों कर्मचारियों पर नियम 10 के अंतर्गत नियम 9 के तहत दीर्घ शास्ति अधिरोपित की गई और उन्हें शासकीय सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

4 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

8 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

11 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…

21 minutes ago
CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

31 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

39 minutes ago