छत्तीसगढ़

CG : ट्रक चालक से 13 लाख रुपये की लूट,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रक चालक से 13 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रक चालक से 13 लाख रुपये की लूट यह मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना 2 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़ित सुभाष देव कुमार (25 वर्ष) बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में पत्थलगांव के व्यापारी रमेश अग्रवाल के ट्रक क्रमांक CG-14-MT-6190 में ड्राइवर के रूप में कार्यरत है। सुभाष देव कुमार ने 2 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ लूट की वारदात हुई है। शिकायत के अनुसार, वह 30 नवंबर को पत्थलगांव से गुड़ लोड कर रांची (झारखंड) गया था। वहां माल खाली करने के बाद, 1 दिसंबर को मालिक के कहने पर उसने रांची स्थित शिवम छापरिया की दुकान से 10 लाख रुपये नगद और एक अन्य व्यापारी नीलेश मिश्रा की दुकान से 3 लाख रुपये नगद लिए थे। इस तरह उसके पास कुल 13 लाख रुपये नगद थे।

रेकी कर रची गई थी साजिश लूट की योजना पहले से बनाई गई थी। आरोपी जानते थे कि ट्रक चालक के पास बड़ी रकम है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रांची में ही ट्रक की रेकी कर ली थी। इसके बाद आरोपी एक अल्टो कार से ट्रक का पीछा कर रहे थे। सुभाष देव कुमार ने बताया कि वह रांची से आलू लोड कर कुनकुरी और पत्थलगांव की ओर लौट रहा था। रात होने पर वह झारखंड के रायडीह पेट्रोल पंप पर रुका। अगले दिन 2 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे वह फिर से अपने गंतव्य के लिए निकला।

मारपीट कर जंगल की ओर घसीटा सुबह करीब 6 बजे जब ट्रक चालक जशपुर जिले के बालाछापर स्थित पावर हाउस के पास नेशनल हाइवे-43 पर लघु शंका के लिए ट्रक रोककर नीचे उतरा, तभी पीछे से चार लोग आए। आरोपियों ने पहले उससे मारपीट की और पैसों के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके बाद दो आरोपी उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए, जबकि अन्य दो आरोपी ट्रक के केबिन में चढ़ गए। आरोपियों ने केबिन में सीट के नीचे रखे झोले से 13 लाख रुपये नगद निकाल लिए। वारदात के बाद सभी आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूल पुलिस ने पवन कुमार पासवान को झारखंड से हिरासत में लेकर जशपुर लाया। ट्रक चालक सुभाष देव कुमार ने भी आरोपी की पहचान की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर रांची से ही ट्रक से रुपये लूटने की योजना बनाई थी। उन्हें पहले से जानकारी थी कि ट्रक चालक के पास बड़ी रकम है। इसी योजना के तहत वे रांची से ट्रक का पीछा कर रहे थे और जशपुर के बालाछापर के पास मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी फिलहाल पुलिस ने आरोपी पवन कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जो अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लूट की रकम की बरामदगी भी की जाएगी। इस मामले के खुलासे से पुलिस ने राहत की सांस ली है और हाईवे पर होने वाली आपराधिक घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की बात कही है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago