छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर में नन्हें बच्चों की जांच हो जाने से सर्जरी होने के बाद बच्चे स्वस्थ हो जाएंगे…

राजनांदगांव, पेंड्री मेडिकल कॉलेज में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस पेंड्री मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।

शिविर में नन्हें बच्चों के हार्ट की स्क्रीनिंग की गई। इको एवं ईसीजी के माध्यम से जांच करने पर यह पता चला है कि लगभग 45 बच्चों को सर्जरी करना जरूरी है। यह स्क्रीनिंग होने से यह पता चल पाया कि उन्हें जन्मजात हृदय की बीमारी है, जिससे बच्चों का विकास बाधित होता। इनका निशुल्क उपचार कराया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर में नन्हें बच्चों की जांच हो जाने से सर्जरी होने के बाद बच्चे स्वस्थ हो जाएंगे। प्रारंभिक स्तर पर बच्चों की बीमारी का पता चलने पर शत-प्रतिशत इलाज होगा तथा कोई दिक्कत नहीं आएगी।

उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि बच्चों के उपचार में मदद मिलेगी तथा उनके इलाज का लगातार फॉलोअप लिया जाएगा। चिह्नांकित लगभग 45 बच्चों का निशुल्क उपचार होगा। उन्होंने कहा कि श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल नवा रायपुर ने 22 देशों के लगभग 21 हजार से अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज किया है।

प्रोजेक्ट निरामया नव्या का शुभारंभ किया गया डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट निरामया नव्या का शुभारंभ किया गया है। किशोरी बालिकाओं को इस वेबसाइट से स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं परामर्श मिलेगा।

किशोरी बालिकाएं माहवारी, हार्मोंस में आने वाले परिवर्तन, एनीमिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को बिना किसी संकोच के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगी और उनकी काउंसलिंग की जाएगी। यह एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है, इसके लिए किशोरी बालिकाओं को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

CG : महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

महासमुंद । जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन…

3 minutes ago
CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया…

7 minutes ago
CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार…

10 minutes ago
CG : कल शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश

CG : कल शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश

गरियाबंद । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा के ग्राम…

18 minutes ago
CG : खाद चोरी, डॉग स्क्वाड लेकर सहकारी गोदाम पहुंची पुलिस

CG : खाद चोरी, डॉग स्क्वाड लेकर सहकारी गोदाम पहुंची पुलिस

बालोद । मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं.…

23 minutes ago
CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

रायपुर/दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में कहा कि…

26 minutes ago