तुमड़ीबोड़, डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय पशु चिकित्सालय तुमड़ीबोड़ में चरवाहा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी विजय कुमार कुर्रे के नेतृत्व में चरवाहा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में संबंधित पशु चिकित्सालय के समस्त ग्रामों के चरवाहे उपस्थित थे। कार्यक्रम को गांव में कृत्रिम गर्भाधान व पशुओं में नस्ल सुधार के दिशा में एक अच्छी पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. अजय शर्मा ने कृत्रिम गर्भाधान के तकनीकी पहलू, बधियाकरण के महत्व तथा पशुओं की संख्या में आ रही कमी के कारण संबंधी विषयों में चरवाहों को संबोधित किया। इसी क्रम में विजय कुमार कुर्रे ने पशुधन से आर्थिक लाभ में वृद्धि करने व पशुपालकों के परिवार को कुपोषण से मुक्त करने का एक अच्छा साधन बताया। कार्यक्रम में चरवाहों एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के बीच में द्विपक्षीय वार्ता भी रखा गया। इस चर्चा में कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य में तरक्की लाने जैसे विषयों को रखा गया। गौ सेवक खोलबहरा राम यदु, गणपत राम साहू, टिकेश्वर साहू, भुवनेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, श्याम लाल वर्मा ने भी अपना अनुभवों साझा किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *