डोंगरगांव, थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार-नदिया मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम नदिया में तालाब के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 08 एडी 4362 में सवार दो युवक खुर्सीपार से नदिया होते हुए खुज्जी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नदिया गांव में तालाब के पास खड़े ट्रक में उनकी बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में एक युवक पावेश दास पिता जीवन दास मानिकपुरी बताया जा रहा है, जबकि दूसरे युवक की पहचान हर्षित दास पिता द्वारिका दास मानिकपुरी बताया जा रहा है। दोनों युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ट्रक चालक चंद्रकांत साहू ने बताया कि वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद वह वाहन में पूजा कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आई बाइक ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को 112 के माध्यम से डोंगरगांव स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *