अंबागढ़ चौकी, अंतरराज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन ग्रुप बी के पहले मैच में नागपुर की टीम ने जेसीसी सिमगा को एकतरफा हरा दिया। इसके साथ ही नागपुर के करीम स्पोर्ट्स की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

ग्रुप बी का पहला मैच दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जो नागपुर की करीम स्पोर्ट्स और जेसीसी सिमगा के बीच खेला गया। जेसीसी सिमगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20-20 मैच में सिमगा की टीम 18 ओवर ही खेल सकी और 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सिमगा की ओर से सलामी बल्लेबाज यश वर्धा ने अपने टीम के लिए कुल बनाए गए रनों में से आधे से अधिक 81 रन बनाए। यश ने अपनी टीम के लिए आतिशी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 5 चौका व 6 छक्कों के बदौलत 81 रन बनाए। यश के बाद उनकी टीम के लिए अन्य बल्लेबाज कोई विशेष योगदान नही दे पाए। नागपुर के गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए मैच के अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रनों में पांच विकेट गिरा दिया। नागपुर की ओर से आलराउंडर आशुतोष ने शानदार तीन विकेट लिया।

तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य तक पहुंचे लंच के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर की टीम ने प्रारंभ से ही संभलकर खेलना शुरु किया। टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर निर्धारित ओवरों से काफी पहले जीत के लक्ष्य को पा लिया। इसके साथ ही टीम ने क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली। नागपुर के सलामी बल्लेबाज रिजेश चोपड़ा ने मात्र 35 गेंदों में धुंआधार 60 रनों की पारी खेली। जबकि प्रथम द्विवेदी ने 23 गेंदों में 45 रनों की आतिशी पारी खेली। मैच में निर्णायक सपन काकडे, हेंमंत ठाकुर थे। कमेंट्रेटर केएस ठाकुर, आशीष द्विवेदी रहे।

प्रतियोगिता के छठवें दिन रविवार को सुबह 11 बजे नागपुर करीम स्पोटर्स व रायपुर की मणी ग्रीव एकेडमी के बीच मुकाबला होगा। 20-20 ओवरों के इस मैच में निर्णायक सपन काकडे व हेमंत ठाकुर होंगे। रायपुर की ख्याति प्राप्त टीम मणी ग्रीव एक बाई लेकर स्पर्घा में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने के लिए उतरेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *