भोपाल
कोटरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी गंगा नगर मल्टी में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। रविवार को सी-1 और सी-3 ब्लाक की दोनों लिफ्टें करीब पांच घंटे तक बंद रहीं, जिससे इन ब्लाकों में रहने वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 मंजिला इमारत में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोगों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक रही।
बिजली कंपनी ने कनेक्शन क्यों काटा
सी-1 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 602 में रहने वाले परशुराम कुम्हारे ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट मेन से जानकारी लेने पर पता चला कि नगर निगम ने बिजली का बिल जमा नहीं किया था, जिसके कारण बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया। कुम्हारे ने बताया कि उनकी पत्नी का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और वे स्वयं भी 62 वर्ष के हैं। ऐसे में बार-बार सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा रहा।
20 हजार रुपये मेंटेनेंस शुल्क
रहवासियों का कहना है कि इस मल्टी में रहने के लिए वे 20 हजार रुपये मेंटेनेंस शुल्क देते हैं और लगभग 29 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा है । इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की यह हालत बेहद निराशाजनक है। लोगों का आरोप है कि यहां रहने वाले नागरिकों को निगम की ओर से कोई ठोस सुविधा नहीं मिल रही है।
पजेशन मिलने में देरी अब सुविधाएं नदारद
रहवासियों का आरोप है कि पहले पजेंशन देने में निगम ने देरी की और सुविधाएं यहां नदारद हैं। जिन लोगों को पजेशन मिला है। वह लोग यहां आकर बस रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। कुम्हारे ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक शिकायत करने के बाद शाम पांच बजे बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने दोबारा कलेक्शन जोड़ा तब लिफ्ट चालू हुई।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…