बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक युवक अपने घर के भीतर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला. जिसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया.
जिसकी रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. मिलीं जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला 40 वर्ष ने शुक्रवार की रात अपने ही घर में शराब पार्टी की थी. शनिवार की सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने मकान में जाकर देखा तो ओमप्रकाश अपने रूम में बेसुध पड़ा हुआ था. जिसकी सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी गई.
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को तत्काल सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जिसकी इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई है. वहीं अंदाजा लगाया जा रहे है कि युवक द्वारा अत्याधिक शराब सेवन के दौरान उल्टी करने से तबियत बिगड़ी होगी. फिलहाल युवक की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से ही स्पष्ट होगी. वहीं सरकंडा पुलिस आगे की जांच करवाई में जुट गई है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…