राजनांदगांव| सिंधी पंचायत युवा विंग ने एक दौड़ झूलेलाल साई के नाम कार्यक्रम 11 जनवरी को सुबह 6 बजे रखा है। जिसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व सबसे लंबी 10 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभागी शामिल होंगे। राजनांदगांव सिंधी समाज के कार्यक्रम का यह तीसरा वर्ष है।
इसी कार्यक्रम के लिए 27 दिसंबर को रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में सिंधी समाज की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम संबंधी पंपलेट का विमोचन किया गया। रिद्धि सिद्धि सिंधी समाज के अध्यक्ष रमेश गंगवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज की एकता को बढ़ावा देगा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि करेगा। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। क्योंकि एक स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है। इस दौड़ में 100000 रुपए तक का पुरस्कार, मेडल व अन्य ट्रॉफी से भागीदार एवं उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में लक्की रूपवानी, आशीष वाधवानी, संतोष मोटलानी, विक्की गंगवानी, दीपक तोतवानी, राजेंद्र पंजवानी, शंकर ज्ञानचांदनी आदि मौजूद थे।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…