छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : वाइन शॉप का विरोध करने के बाद महिलाओं पर लगाए आरोपों से आक्रोश उपजा…

राजनांदगांव, प्रीमियम वाइन शॉप का विरोध करने के बाद महिलाओं पर लगाए आरोपों से आक्रोश उपजा। मोहारा बाइपास क्षेत्र की महिलाओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिलाएं आपत्ति जनक आरोपों के खिलाफ थाना बसंतपुर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि प्रीमियम वाइन शॉप के विरोध में किया गया आंदोलन पूरी तरह स्वस्फूर्त और क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर था न कि किसी प्रकार के प्रलोभन या पैसे के लिए। महिलाओं ने बताया महेश्वर सोनकर ने एक न्यूज पोर्टल में महिलाओं पर पैसे लेकर आंदोलन में शामिल होने का आरोप लगाया है।

बयान पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है। जिसमें यह कहा गया कि विरोध करने वाली महिलाएं एक परिवार की हैं तथा अन्य महिलाओं को पैसे देकर बुलाया गया था। बयान से क्षेत्र की महिलाओं की सामाजिक छवि को गहरी ठेस पहुंची। शालिनी साहू ने बताया मोहारा बायपास क्षेत्र में पहले से 4 शराब दुकानें है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल है। चखना दुकानों और आसपास बैठकर शराब पीने वाले गाली-गलौज, छेड़छाड़ करते हैं। इस दौरान लता हरिहरानो, ज्योति हरिहरानो, भारती शर्मा, शालिनी साहू, मानसी साहू, उसिमा साहू, सुनंदा हरिहारनो मौजूद थीं।

नशे के कारण चोरी और अपराध की घटना बढ़ रही कुछ दिन पहले ब्लू डायमंड कॉलोनी में गार्ड होने के बाद भी चोरी हुई। खड़ी गाड़ियों से बैटरी चोरी तथा गोदाम से लाइट चोरी की गई। इससे स्पष्ट है शराब दुकानों के कारण अपराधों में वृद्धि हो रही है। महिलाओं ने कहा ऐसे हालात में नई प्रीमियम वाइन शॉप खोलना बड़ी घटनाओं को न्योता देना है। जो लोग पैसों के लालच में दुकान का समर्थन कर रहे उनका आचरण निंदनीय है और वे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago